Portugal के Lisbon में भारतीय गर्भवती पर्यटक की मौत पर पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफ़ा

Thanks! Share it with your friends!

You disliked this video. Thanks for the feedback!


Added by
159 Views
#PortugalHealthMinisterResigns #jaibharattv

पुर्तगाल में एक भारतीय गर्भवती महिला की अस्पताल में जगह ना मिलने की वजह से मौत हो गई। इस घटना ने पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो को इस कदर झकझोर दिया कि उन्होंने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया। जी हां भारत की 34 वर्षीय एक महिला सैर सपाटे के लिये पुर्तगाल गई थी, वो गर्भवती थीं, बीते दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजधानी लिस्बन के एक अस्पातल में ले जाया गया। मेटरनिटी वॉर्ड में जगह ना मिलने की वजह से उन्हें भर्ती नहीं किया जा सका और दूसरे अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन दूसरे अस्पताल जाते समय रास्ते में कार्डियक अरेस्ट के चलते गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मीडिया में ये बात तेज सी उठने लगी कि अगर महिला को अस्पताल शिफ्ट करने में देरी न हुई होती तो उससी जान बचायी जा सकती थी। इसके बाद पुर्तगाल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे और मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
आपको बता दें कि मार्ता टेमिडो 2018 से पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री थीं। उन्हें कोरोना महामार से अपने देश को सफलतापूर्वक बाहर निकालने का श्रेय दिया जाता है। लेकिन जब गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक को बचाया नहीं जा सका तो डॉ टेमिडो ने अपना इस्तीफा दे दिया। पुर्तगाली स्वास्थ्य मंत्री ने ये कहते हुए पद छोड़ दिया कि सार्वजनिक अस्पतालों में स्टाफ की कमी से निपटने के लिए उनकी आलोचना हो रही है और उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वो इस पद और कार्यालय में रहने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि महिला के बच्चे को बचा लिया गया है और वह पूरी तरह स्वस्थ्य में है

Portugal Health Minister to quit,
Pregnant Indian Tourist Dies,
भारतीय गर्भवती पर्यटक की मौत,
Pregnant Indian Woman की मौत,
marta temido resign,
Portugal Health Minister marta temido resign,
portugal health minister steps,
portugal health minister steps down after pregnant,
Marta Temido resigned,
Portugal health minister resigns,
Indian woman's death in Lisbon forces,
Pregnant Indian tourist dies,
on the basis of morality Marta Temido resigns,
पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो,
मार्टा टेमिडो ने दिया इस्तीफा,
Indian tourist dies,
भारतीय पर्यटक की पुर्तगाल में मौत,
मार्टा टेमिडो इस्तीफा,
Portugalʼs Health Minister,
पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री,
मार्टा टेमिडो का इस्तीफा,
Marta Temido,



Follow us: Facebook: https://www.facebook.com/jaibharattv
instagram : https://www.instagram.com/jaibharattv/
YouTube: https://www.youtube.com/jaibharattv
Twitter: https://twitter.com/JaiBharatTV
Jai Bharat Tv Website: https://www.jaibharattv.com
Category
Portugal Girls

Post your comment

Comments

Be the first to comment